उत्तर प्रदेश

Jaunpur: पहली पत्नी के रहते युवक ने रचाई दूसरी शादी

Admindelhi1
3 March 2025 10:27 AM IST
Jaunpur: पहली पत्नी के रहते युवक ने रचाई दूसरी शादी
x
"मामला थाने पहुंचा"

जौनपुर: गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के बेलखरा गांव में एक युवक ने अपनी पहली पत्नी के रहते दूसरी शादी कर ली। जब पहली पत्नी को इस बारे में जानकारी हुई, तो वह न्याय की गुहार लेकर थाने पहुंच गई।

जानकारी के मुताबिक, बेलखरा निवासी मुकेश यादव की शादी पांच साल पहले जफराबाद की ज्योति से रीति-रिवाज के साथ हुई थी। दोनों का वैवाहिक जीवन ठीक-ठाक चल रहा था। लेकिन हाल ही में गांव के लोगों से ज्योति को पता चला कि उसके पति ने दूसरी शादी कर ली है। जब उसने इस बारे में मुकेश से पूछा, तो उसने दूसरी शादी की बात कबूल की और कहा कि वह अपनी नई पत्नी को भी घर में पत्नी का दर्जा देकर साथ रखेगा।

इस पर ज्योति ने अपने मायकेवालों को सूचना दी और शुक्रवार शाम थाने पहुंचकर पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। गौराबादशाहपुर थाना अध्यक्ष फूलचंद पांडेय ने बताया कि महिला की तहरीर पर आरोपी पति मुकेश यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Next Story