उत्तर प्रदेश

Jaunpur: अपहरण और धर्म परिवर्तन के मामले में वांछित इनामी दंपति गिरफ्तार

Admindelhi1
4 March 2025 1:46 PM IST
Jaunpur: अपहरण और धर्म परिवर्तन के मामले में वांछित इनामी दंपति गिरफ्तार
x

जौनपुर: थाना नेवढ़िया पुलिस ने सोमवार सुबह बड़ी कार्रवाई करते हुए अपहरण और धर्म परिवर्तन से जुड़े एक मामले में 25-25 हजार के इनामी दो अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर आरोपियों की तलाश के लिए विशेष टीम गठित की गई थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने सुबह करीब 7 बजे जलालपुर हाईवे चौराहे से 200 मीटर आगे घेराबंदी कर दोनों को दबोच लिया।

गिरफ्तार आरोपी कौन हैं

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मुस्लिम मंडल (50 वर्ष) और उनकी पत्नी मीना बीबी (45 वर्ष) के रूप में हुई है। दोनों पश्चिम बंगाल के दक्षिणी दिनाजपुर जिले के काटाकोल, जी.पी. मोहना, थाना कुमारगंज के निवासी हैं।

किस मामले में थे वांछित

इन दोनों के खिलाफ थाना नेवढ़िया में मुकदमा दर्ज था:

मु0अ0सं0 92/24

धारा 363, 366, 120बी भादवि

3/5(1) उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम 2021

पुलिस को सूचना मिली थी कि वांछित आरोपी जौनपुर की ओर हाईवे से गुजरने वाले हैं। इस पर थानाध्यक्ष अमित कुमार पांडेय के नेतृत्व में टीम ने घेराबंदी कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी टीम में शामिल अधिकारी

उ0नि0 अमित कुमार पांडेय (थानाध्यक्ष, नेवढ़िया)

उ0नि0 दिलीप कुमार यादव

उ0नि0 विनोद कुमार मिश्रा

हे0का0 धर्मेंद्र कुमार बिंद

म0का0 महिमा माहेश्वरी

पुलिस के अनुसार, नियमानुसार कानूनी कार्यवाही की जा रही है और दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

Next Story