उत्तर प्रदेश

Jaunpur: दर्दनाक सड़क हादसे में दो भाइयों की मौत

Admindelhi1
19 Sept 2025 1:34 PM IST
Jaunpur: दर्दनाक सड़क हादसे में दो भाइयों की मौत
x

जौनपुर: खुटहन थाना अंतर्गत धमौर नसीबसराय बाजार में गुरुवार की शाम ट्रक से कुचल कर बाइक सवार दो सगे भाइयों की दर्दनाक मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया। दुर्घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। आजमगढ़ जिले के बरदह थाना क्षेत्र के जीवली गांव निवासी कुमारी श्रेयांशी तिघरा बाजार में किराए के कमरे में रहकर यहां एक इंस्टीट्यूट में पढ़ाई करती है। शाम लगभग सात बजे उसके सगे भाई प्रियांशू (18) और आयुष यादव (12) पुत्र गण रंजीत यादव घर से खाद्यान्न व अन्य सामान लेकर बाइक से पहुंचाने आ रहे थे। उक्त बाजार में सामने से तेज गति से आ रहा ट्रक उन्हें रौंदते हुए निकल गया। घटनास्थल पर ही दोनों भाइयों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की तहरीर श्रेयांशी ने थाने में दिया है।

जिसमें उसने ट्रक का रजिस्ट्रेशन नंबर भी दिया है। थानाध्यक्ष चंदन राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। ट्रक कब्जे में ले ली गई है।चालक की तलाश की जा रही है।शव को पोस्टमार्टम कराने की कार्यवाही की जा रही है।

Next Story