- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Jaunpur: वाहन को ट्रक...
उत्तर प्रदेश
Jaunpur: वाहन को ट्रक ने पीछे से मारा टक्कर, एक की मौत 10 घायल
Tara Tandi
16 Feb 2025 1:58 PM IST

x
Jaunpur जौनपुर। उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में जलालपुर थाना क्षेत्र के सई नदी पुल के पास शनिवार देर रात प्रयागराज महाकुंभ से स्नान कर छत्तीसगढ़ लौट रहे तीर्थयात्रियों के वाहन को तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। घटना में एक युवक की मौत हो गई जबकि 10 हम लोग गांधी ग्रुप से घायल हो गए।
पुलिस के अनुसार जिले में जलालपुर थाना क्षेत्र के ऑफिस जौनपुर वाराणसी सई नदी के पुल के पास प्रयागराज महाकुंभ से स्नान करके अपने घर छत्तीसगढ़ के लिए लौट रहे तीर्थ यात्रियों की बोलेरो को ट्रक में पीछे से धक्का मार दिया। इस हादसे में प्रदीप कुमार सिंह (30 वर्ष), पुत्र स्वर्गीय उदित नारायण सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 10 अन्य तीर्थयात्री घायल हो गए।
गंभीर रूप से घायल शकुंतला (45 वर्ष), रामदुलार (57 वर्ष), शिव शंकर साहू (43 वर्ष) और कृष्ण कुमार (35 वर्ष) को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाकी सात घायलों का इलाज सिरकोनी ट्रामा सेंटर में चल रहा है। घटना के बाद ट्रक चालक और ट्रक मौके से फरार हो गए।
हादसे के तुरंत बाद आसपास के राहगीरों ने घायलों को वाहन से बाहर निकाला और एंबुलेंस बुलाकर उन्हें अस्पताल भेजा। सभी तीर्थयात्री छत्तीसगढ़ के बैकुंठपुर, कोरिया जिले के रहने वाले हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है। प्रशासन ने मृतक के परिजनों को सांत्वना देते हुए हरसंभव मदद का आश्वासन दिया है। घटना से तीर्थयात्रियों के गांव में शोक का माहौल है।
TagsJaunpur वाहन ट्रकपीछे मारा टक्करएक मौत 10 घायलJaunpur vehicle truck hit from behindone death10 injuredजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





