उत्तर प्रदेश

Jaunpur: ​तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की दर्दनाक मृत्यु

Admindelhi1
4 April 2025 10:12 AM IST
Jaunpur: ​तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की दर्दनाक मृत्यु
x
"परिवार में छाया मातम"

जौनपुर: केराकत कोतवाली क्षेत्र के देवकली बाजार के पास शाम करीब 7:30 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार ओमप्रकाश खरवार (32), निवासी ग्राम भड़ेहरी, की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे के बाद वाहन चालक फरार

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने ओमप्रकाश की बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया, जबकि ओमप्रकाश गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

गाजियाबाद में करते थे काम, घर में चल रही थी शादी की बात

ओमप्रकाश अपने पिता की तीन संतानो में सबसे छोटे थे और गाजियाबाद में रोज़गार करते थे। उनके बड़े भाई लवकेश खरवार और बहन मीनू खरवार का विवाह हो चुका था, जबकि परिवार में उनकी शादी की चर्चा चल रही थी। किसी काम से वे देवकली आए थे, जहां यह दर्दनाक हादसा हो गया।

घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

स्थानीय प्रशासन से कार्रवाई की मांग

गांव के लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द अज्ञात वाहन और उसके चालक की पहचान कर उचित कार्रवाई की जाए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Next Story