उत्तर प्रदेश

Jaunpur: ट्रैफिक पुलिस ने 145 ई-रिक्शा जब्त किये

Admindelhi1
5 Aug 2024 11:14 AM GMT
Jaunpur: ट्रैफिक पुलिस ने 145 ई-रिक्शा जब्त किये
x

जौनपुर: यात्रियों की सुरक्षा व जाम से निजात के लिए ई -रिक्शा पर कार्रवाई शुरू कर दी गयी है। ट्रैफिक पुलिस ने बिना रूट स्टिकर व अनफिट 145 ई रिक्शा को जब्त किया है। प्रशासन की तरफ से साफ कह दिया गया है कि फिटनेस फेल ई रिक्शा नही चलेंगे। साथ ही मानकों को पूरा करने वाले ई -रिक्शा को 16 रुट आवंटित किया गया है। ट्रैफिक पुलिस की तरफ से नियम विरुद्ध चल रहे ई रिक्शा पर कार्यवाई के लिए अलग से टीम का गठन किया गया है। पकड़े गए बड़ी संख्या में ई रिक्शा को पुलिस पुलिस लाइन परिसर में खड़ा कराया जा रहा है।

जेसीज चौराहा, ओलंदगंज, वाजिदपुर तिराहा व पालीटेक्निक चौराहों से नियम विरुद्ध चल रहे ई रिक्शा को पकड़ा गया। पालीटेक्निक चौराहे पर खुद टीआई जीडी शुक्ला मौजूद रहे। इस दाैरान यातायात प्रभारी जीडी शुक्ला ने बताया कि ई रिक्शा चालकों पर सख्ती की गयी है, फिटनेस फेल ई रिक्शा नही चलेंगे। सात दिनों तक कैम्प लगाकर जांच करायी गयी है। अनफिट ई रिक्शा से हादसों का डर है, यात्री असुरक्षित महसूस करते है। नियम विरुद्ध चल रहे ई रिक्शा का संचालन हर हाल में रोका जाएगा। नगर में अक्सर ई रिक्शा चालकों की लापरवाही के कारण हादसे भी राेके जायेगेंं।

Next Story