- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Jaunpur: धर्म परिवर्तन...

जौनपुर: जिले के सुजानगंज थाना क्षेत्र में रविवार को धर्म परिवर्तन कराने के आरोप में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से धार्मिक पुस्तिकाएं और धर्म परिवर्तन से संबंधित दस्तावेज भी बरामद किए गए हैं।
पुलिस को यह कार्रवाई संतोष मौर्या की सूचना पर करनी पड़ी। शिकायत के अनुसार, कुछ लोग हिंदू धर्म के लोगों को ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रेरित कर रहे थे। इस सूचना पर सुजानगंज थाना पुलिस ने छापा मार कार्रवाई की और ग्राम कुरावा स्थित प्रधानमंत्री आवासीय कॉलोनी में चंदू नामक व्यक्ति के घर से तीन लोगों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान इस प्रकार है
बिरेन्द्र कुमार बिंद (30 वर्ष), निवासी – अन्दावा, थाना सराय इनायत, प्रयागराज
कुंदन बनवासी (25 वर्ष), निवासी – कुरावा, थाना सुजानगंज, जौनपुर
सुनील बनवासी, निवासी – कुरावा, थाना सुजानगंज, जौनपुर
पुलिस ने इनके पास से तीन बाइबिल और धर्म परिवर्तन से जुड़े कागजात बरामद किए हैं।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय की ओर से बताया गया कि गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। मामले को लेकर स्थानीय लोगों में भी चर्चा का विषय बना हुआ है।
