- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Jaunpur: समाजवादी...
Jaunpur: समाजवादी पार्टी के बूथ अध्यक्ष की हत्या से सनसनी
जौनपुर: जिले के लाइन बाजार थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। परियावा गांव में समाजवादी पार्टी के बूथ अध्यक्ष का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। गले पर धारदार हथियार के घाव देख परिजनों में कोहराम मच गया।
सुनसान जगह पर मिला शव: सोमवार रात राजेश यादव उर्फ नाटे (50) का शव गांव के टेलीफोन एक्सचेंज के पास सड़क किनारे पाया गया। राजनीतिक रूप से सक्रिय रहने वाले राजेश यादव दूध बेचने का काम भी करते थे। स्थानीय लोगों ने जब शव देखा तो तुरंत परिजनों और पुलिस को सूचना दी।
हत्या के पीछे की वजह रहस्य बनी: सूचना मिलते ही एडिशनल एसपी सिटी अरविंद कुमार वर्मा और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। हत्या के पीछे पुरानी रंजिश या राजनीतिक वर्चस्व की आशंका जताई जा रही है, लेकिन फिलहाल कोई स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या की असली वजह का खुलासा हो सकेगा।
एडिशनल एसपी सिटी अरविंद कुमार वर्मा ने बताया कि हर एंगल से जांच की जा रही है और जल्द ही हत्या की वजह साफ हो जाएगी। इस घटना से गांव में दहशत का माहौल है, वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।





