- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Jaunpur: पुलिस ने 50...
Jaunpur: पुलिस ने 50 किलो गांजा के साथ युवक को दबोचा

जौनपुर: मड़ियाहूं कोतवाली पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 50 किलो गांजा के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान प्रदीप सिंह (पुत्र छांगुर सिंह), निवासी हथेंरा, थाना नेवढ़िया के रूप में हुई है।
मंगलवार रात प्रभारी निरीक्षक सत्य प्रकाश सिंह अपनी टीम के साथ गश्त पर थे, तभी दिलावरपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास एक स्विफ्ट डिजायर कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में कार चला रहा प्रदीप सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने उसे तुरंत कार से निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मड़ियाहूं भेजा, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
कार की तलाशी में मिला 50 किलो गांजा
जब पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार की तलाशी ली, तो डिग्गी से दो बड़े बोरों में 50 किलो गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने तुरंत कार को अपने कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी।
गिरफ्तारी टीम में शामिल पुलिसकर्मी
प्रभारी निरीक्षक: सत्य प्रकाश सिंह
उप निरीक्षक: संतोष कुमार यादव
कांस्टेबल: श्री प्रकाश तिवारी, अनुज प्रताप सिंह, जागेश्वर, शिवम गुप्ता
मछलीशहर: पूर्व प्रधानाध्यापिका के 48,000 रुपये लेकर फरार हुआ ठग
मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र में भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई, मछलीशहर शाखा) के गेट पर एक सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापिका से 48,000 रुपये की ठगी हो गई।
आनापुर गांव निवासी केवला देवी (सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापिका) मंगलवार दोपहर 12 बजे बैंक पहुंचीं और अपने खाते से 48,000 रुपये निकालकर बैग में रख लिए।
उसी दौरान एक टोपी पहने व्यक्ति उनके पास आया और बातचीत करने लगा। उसने गेट तक छोड़ने के बहाने उनके साथ जाने की पेशकश की। जब वे पास के यूनियन बैंक में पैसे जमा करने पहुंचीं और बैग खोला, तो रुपये गायब थे।
सीसीटीवी में संदिग्ध व्यक्ति आया नजर
महिला ने तुरंत शाखा प्रबंधक को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज की जांच की। फुटेज में एक संदिग्ध व्यक्ति महिला के पास खड़ा नजर आया।
कोतवाल त्रिवेणी सिंह ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर जांच शुरू कर दी गई है और संदिग्ध की तलाश की जा रही है।





