उत्तर प्रदेश

Jaunpur: विधायक ने घायल के उपचार हेतु अपनी निधि से दिया ढाई लाख

Admindelhi1
26 May 2025 8:12 PM IST
Jaunpur: विधायक ने घायल के उपचार हेतु अपनी निधि से दिया ढाई लाख
x

जौनपुर: सड़क दुघर्टना में पत्नी और इकलौते मासूम पुत्र की मौत के बाद पिता की हालत भी गंभीर बनी हुई है।परिवार के लोग उपचार के पैसे को लेकर दर दर भटक रहे थे। मामले की जानकारी होते ही विधायक रमेश सिंह उनके घर पहुंचे और परिजनों को ढांढस बंधाया। उपचार हेतु अपनी निधि से उन्होंने ढाई लाख रूपए अस्पताल में भेज दिया है।

ज्ञात हो कि सधनपुर गांव निवासी 32 वर्षीय सुनील प्रजापति बीते 13 मई की सुबह बाइक से पत्नी रोली, 3 वर्षीय पुत्र कार्तिक व छह वर्षीय पुत्री काव्या को लिवाकर बुढ़िया माई मंदिर में दर्शन करने जा रहे थे। शाहगंज क्षेत्र के निजमापुर बाजार के पास ट्रक की चपेट में आकर सुनील, उसकी पत्नी और पुत्री जहां गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं इकलौते पुत्र कार्तिक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की खबर लगते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिवार के लोग मासूम की मौत के सदमे से अभी उबर भी नहीं पाये थे कि माता रोली प्रजापति ने भी उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। गंभीर रूप से घायल सुनील का वाराणसी के ट्रामा सेंटर में उपचार चल रहा है। वहीं पुत्री काव्या की हालत अब ठीक बताई जा रही है।

Next Story