- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Jaunpur: जन्म प्रमाण...
Jaunpur: जन्म प्रमाण पत्र के लिए घूस मांगने वाला लेखपाल निलंबित

शाहगंज: जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के नाम पर घूस मांगने का वीडियो वायरल होने के बाद एसडीएम ने कड़ा एक्शन लिया और संबंधित लेखपाल को निलंबित कर दिया।
बुधवार को शाहगंज तहसील परिसर में तैनात लेखपाल रेनू गुप्ता का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें वह एक किसान से जन्म प्रमाण पत्र बनाने के लिए ₹500 की रिश्वत मांगते और लेते दिख रही थीं।
वीडियो वायरल होते ही तहसील परिसर में हड़कंप
वीडियो सामने आते ही पूरे तहसील परिसर में हड़कंप मच गया। चर्चा यह भी थी कि लेखपाल का ऊंचे स्तर तक प्रभाव है और वह एसडीएम की करीबी मानी जाती हैं।
एसडीएम ने की जांच, लिया सख्त फैसला
मामले को गंभीरता से लेते हुए उपजिलाधिकारी (एसडीएम) राजेश कुमार चौरसिया ने कहा, "वीडियो की जांच की गई और तथ्यों के आधार पर तुरंत कार्रवाई करते हुए लेखपाल को निलंबित कर दिया गया है।"
इस कार्रवाई से प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है और भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त संदेश गया है।





