- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Jaunpur: पति, सास-ससुर...
उत्तर प्रदेश
Jaunpur: पति, सास-ससुर को हत्या के आरोप में आजीवन कारावास
Admindelhi1
9 Aug 2025 11:22 AM IST

x
जौनपुर: अपर सत्र न्यायाधीश एफटीसी द्वितीय अपर्णा देव की अदालत ने शुक्रवार को 4 वर्ष पूर्व जलाकर हत्या करने के आरोपी पति, सास और ससुर को आजीवन कारावास व 65000 रूपए अर्थदंड से दंडित किया। अभियोजन कथानक के अनुसार पवारा थाना क्षेत्र निवासी संगीता देवी ने मुकदमा दर्ज करवाया कि उसकी देवरानी अंजलि को उसके पड़ोसी सीहोर मौर्य, अंजली, सोनी, प्यारी, चंपा व लोलारख की पत्नी ने मिलकर मारा और मार कर जला दिया। बाद में विवेचना में यह तथ्य प्रकाश में आया की अंजलि के पति अजय मौर्या, ससुर सोहनलाल व सास सीता देवी ने मिलकर अंजलि को मारा था।
शासकीय अधिवक्ता वीरेंद्र प्रताप मौर्य के द्वारा परीक्षित कराए गए गवाहों के बयान एवं पत्रावली पर उपलब्ध साक्ष्यों के परिशीलन के पश्चात अदालत ने तीनों हत्यारोपियों को दोषसिद्ध पाते हुए उक्त दंड से दंडित किया है।
Tagsजौनपुरपतिसास-ससुरहत्याआरोपआजीवनकारावासJaunpurhusbandmother-in-law and father-in-lawmurderchargelife imprisonmentजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





