उत्तर प्रदेश

Jaunpur: प्रेमिका को बेरहमी से मार डाला, इलाके में सनसनी

Admindelhi1
15 July 2025 9:55 AM IST
Jaunpur: प्रेमिका को बेरहमी से मार डाला, इलाके में सनसनी
x

जौनपुर: नगर कोतवाली थाना अंतर्गत बलोच टोला में एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका की चाकू से गोदकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया।मृतका की पहचान शकीमुन निशा (45) के रूप में हुई है। घटना सोमवार की रात करीब 9 बजे की है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया

पुलिस को दिए गए तहरीर में मृतका के बेटे मोहम्मद जावेद ने बताया कि उनके पिता की मृत्यु करीब चार साल पहले हो गई थी। इसके बाद उनकी मां का प्रेम संबंध किरायेदार मोहम्मद रुस्तम से हो गया। रुस्तम बक्सपुर, आजमगढ़ का रहने वाला है और जौनपुर में पेंटर का काम करता था। दोनों पति-पत्नी की तरह रह रहे थे।

जावेद के अनुसार, दोनों के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। घटना के दिन भी दोनों में किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ। इसी दौरान रुस्तम ने शकीमुन निशा पर चाकू से हमला कर दिया। वारदात को मृतका की बेटी रेशमा ने देखा। घायल अवस्था में अस्पताल ले जाते समय शकीमुन निशा की मृत्यु हो गई।पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। मृतका शकिमुन निशा के तीन लड़के व तीन लड़किया है। लड़के का नाम जावेद,परवेज,शहजादे है। वही लड़कीं का नाम रेशमा, आसमा, एक अन्य है।इस संबंध में जानकारी देते हुए क्षेत्राधिकारी शहर देवेश कुमार सिंह ने बताया कि आज देर शाम कोतवाली थाना अंतर्गत बलोच टोला में एक महिला के हत्या की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपी को गिरफ्तार के प्रयास किये जा रहे हैं।

Next Story