- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Jaunpur: PDA समाज के...
Jaunpur: PDA समाज के खिलाफ शिक्षा में भेदभाव: राकेश मौर्य

जौनपुर: नगर के जोगियापुर स्थित निषाद बस्ती में समाजवादी पार्टी महिला सभा की प्रदेश सचिव उषा जायसवाल ने पीडीए पाठशाला की गुरुवार को शुरुआत की। इस पाठशाला का उद्घाटन समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य ने किया।कार्यक्रम में राकेश मौर्य ने कहा कि यह पाठशाला समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की प्रेरणा से शुरू की गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार पीडीए समाज के बच्चों को शिक्षा से वंचित करना चाहती है।
मौर्य ने कहा कि पूरे देश में पीडीए समाज अपने मौलिक अधिकार शिक्षा के लिए ऐसी पाठशालाएं खोल रहा है, जिससे बच्चों में शिक्षा के प्रति रुचि बढ़ेगी।उन्होंने उपस्थित अभिभावकों से 2027 में भाजपा को हराने का आह्वान भी किया। इस अवसर पर जिला महासचिव आरिफ हबीब, जिला सचिव गुलाब यादव, महिला सभा की रेखा सिंह, सुशीला यादव, पूनम यादव, शिवांगी यादव और मंजय कन्नौजिया मौजूद रहे। कार्यक्रम में बच्चों को कॉपी, कलम सहित शिक्षण सामग्री वितरित की गई और उन्हें शिक्षा ग्रहण करने के लिए प्रेरित किया।





