- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Jaunpur: गिरीश चंद के...
Jaunpur: गिरीश चंद के पिता के निधन पर CM योगी ने जताया गहरा शोक

जौनपुर: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज गुरुवार को जौनपुर पहुंचे। हेलीपैड पर प्रदेश के सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह सहित कई नेताओं ने उनकी अगवानी की। यहां से मुख्यमंत्री योगी प्रदेश के खेल राज्यमंत्री गिरीशचंद यादव के घ्रर पहुंचे । उन्होंने मंत्री के पिता स्वर्गीय सवधु यादव के निधन पर शोक जताते हुए उनके चित्र पर पुष्पांजलि कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
गिरीशचन्द्र यादव से व्यक्तिगत बातें करके सांत्वना देते हुए दुख जताया। मुख्यमंत्री घर के अंदर जाकर मंत्री जी की माता समेत परिजनों से मुलाकात की और उन्हें सांत्वना दी। मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ लगभग 10 मिनट तक परिजनों से मुलाकात के बाद घर के बाहर निकले और हाथ हिलाकर वहां मौजूद लोगों और कार्यकतार्ओं का अभिवादन स्वीकार किया। इस दौरान भीड़ ने जय श्री राम - राधे राधे के नारे लगाए। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मुख्यमंत्री का काफिला हेलीपैड की ओर चला गया।
तहसील स्तरीय दिव्यांग बच्चों का खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन ये खबर भी पढ़े : तहसील स्तरीय दिव्यांग बच्चों का खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन
जहां मुख्यमंत्री करीब 1:45 बजे हेलिकॉप्टर से वाराणसी के लिए रवाना हो गए। इसके पूर्व मुख्यमंत्री ने हेलीपैड स्थल पर भाजपा के नेताओं, जनप्रतिनिधियों से मुलाकात की। इस मौके पर डीआईजी वैभव कृष्ण, जिला अधिकारी डॉ दिनेश चंद्र सिंह, एसपी डॉक्टर कौस्तुभ से जिले के हालात के बारे में भी जानकारी ली।
पलकों को घना बनाए , आंखें दिखेंगी बेहद खूबसूरत ये खबर भी पढ़े : पलकों को घना बनाए , आंखें दिखेंगी बेहद खूबसूरत
मुख्यमंत्री के आगमन पर हेलीपैड पर पूर्व विधायक सुरेंद्र प्रताप सिंह , पूर्व एमएलसी केदारनाथ सिंह ,पूर्व जिला अध्यक्ष हरिश्चंद्र सिंह ,जिला मंत्री पीयूष गुप्ता , नगर पालिका अध्यक्ष मनोरमा मौर्य, रागिनी सिंह महिला मोर्चा अध्यक्ष, जिला मंत्री राजू सिंह दादा, सदस्य महिला कल्याण बोर्ड गीता विन्द,संदीप तिवारी , पूर्व जिला उपाध्यक्ष पंकज मिश्रा, सूर्य प्रकाश सिंह प्रबंधक मुन्ना, पूर्व विधायक बाकेलाल सोनकर , पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव,आशीष गुप्ता ,श्याम मोहन अग्रवाल ,भाजपा नेता अजय सिंह खरचू , राजकेशर पाल चेयरमैन क्रय विक्रय सहकारी समिति ,प्रशांत सिंह दीपक ,कमलेश निषाद , उपेंद्र नाथ मिश्रा , धर्मेंद्र मिश्रा , राजदेव यादव ,रामसूरत मौर्या , रमेश यादव मौजूद रहे।





