उत्तर प्रदेश

Jaunpur: सर्दी में ठिठुरते बच्चे, फिर भी स्कूल जाना मजबूरी

Admindelhi1
22 Dec 2025 3:09 PM IST
Jaunpur: सर्दी में ठिठुरते बच्चे, फिर भी स्कूल जाना मजबूरी
x

जौनपुर: कड़ाके की ठंड को देखते हुए प्रदेश के कई जिलों में प्रशासन ने अपने स्तर से अवकाश घोषित कर दिया है। फिलहाल जौनपुर में 22 दिसंबर को सभी विद्यालय खुले हैं जिसके चलते छोटे-छोटे नौनिहाल भी भीषण सर्दी के बीच ठिठुरते हुए विद्यालय जाने को मजबूर हैं। बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर प्रशासन गंभीर नहीं है जिससे संवेदनहीनता उजागर हो रही है।

जौनपुर में कक्षा एक से बारहवीं तक सभी विद्यालय खुले हैं जबकि तापमान 14 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है फिर भी ठंड को लेकर प्रशासन ने अभी तक कोई गंभीरता नहीं बरती है। इससे ठंड के चलते बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। शहर से लेकर गांव तक सर्दी का प्रकोप है। इसके कारण सड़कों पर सन्नाटा पत्र हुआ है जिससे वाहनों, राहगीरों और यात्रियों का का आवागमन ठप है। इस समय तापमान का पारा लुढ़क कर 14 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।

मौसम विभाग के अनुसार आज का अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम 18 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस है। वायुमंडल में आद्रता की मात्रा 72 फ़ीसदी तथा आसमान में बादल छाए रहने और धुंध की संभावना जताई गई है। वातावरण में घना कोहरा और धुंध छाया हुआ है।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. गोरखनाथ पटेल ने बताया कि सर्दी को दृष्टिगत रखते हुए शुक्रवार, शनिवार और रविवार को अवकाश था। जिलाधिकारी के निर्देश पर आगे का निर्णय लिया जाएगा।

Next Story