- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Jaunpur: खाई में मिला...

x
जौनपुर: सराय ख्वाजा थाना क्षेत्र में बुधवार को एक व्यक्ति का शव खाई में मिला है। मृतक की पहचान न होने पर पुलिस ने अज्ञात में पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
क्षेत्राधिकारी सदर देवेश कुमार सिंह ने बताया कि राजकीय आईटीआई सिद्धिकपुर गेट के सामने स्थित एक खाई में सुबह राहगीरों ने मृत व्यक्ति को देखकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मृतक की पहचान के लिए आसपास के लोगों को बुलाया।
काफी प्रयास के बाद भी शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। मृतक की उम्र करीब 45 वर्ष है। पुलिस घटना को लेकर छानबीन में जुट गई है।
Tagsजौनपुरखाईमिलाअज्ञात व्यक्तिशवJaunpurditchfoundunknown persondead bodyजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





