उत्तर प्रदेश

Jaunpur: हनुमान घाट पर नहाते 14 वर्षीय लड़के की मौत

Admindelhi1
15 March 2025 10:39 AM IST
Jaunpur: हनुमान घाट पर नहाते 14 वर्षीय लड़के की मौत
x
"परिजनों में मचा कोहराम"

जौनपुर: एक तरफ जहां जनपद में होली का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा था वहीं दूसरी तरफ होली के दिन एक दु:खद घटना सामने आई। नगर कोतवाली थाना क्षेत्र के तूतिपुर मोहल्ला के हर्ष सोनी (14) की नदी में डूबने से मौत हो गई हर्ष होली खेलने के बाद अपने दोस्तों के साथ हनुमान घाट पर नहाने गया था। नहाते समय उसका पैर फिसल गया। वह गहरे पानी में चला गया। उसके साथ मौजूद तीन दोस्त उस वक्त वीडियो बना रहे थे। दोस्तों ने मदद के लिए आवाज लगाई। स्थानीय लोग मदद के लिए दौड़े, लेकिन तब तक हर्ष पानी में डूब चुका था।

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। राहत कार्य के लिए एनडीआरएफ की टीम पहुंची। सीओ सिटी आयुष श्रीवास्तव भी मौके पर आए। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद एनडीआरएफ टीम ने विसर्जन घाट के पास से हर्ष का शव बरामद किया। आनन फानन में हॉस्पिटल ले जाया गया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हर्ष के मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे इलाके में शोक छा गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच जारी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Next Story