उत्तर प्रदेश

Jaunpur: लखउवां बाजार के एक घर से 10 कुंतल अवैध पटाखा बरामद

Admindelhi1
10 Oct 2024 1:53 PM IST
Jaunpur: लखउवां बाजार के एक घर से 10 कुंतल अवैध पटाखा बरामद
x

जौनपुर: जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन ने बुधवार को छापा मारकर एक घर से भारी मात्रा अवैध पटाखा जब्त किया है। एसडीएम पवन कुमार सिंह व सीओ परमानंद कुशवाहा के नेतृत्व में बक्सा पुलिस और एसओजी पुलिस टीम ने लखउवां बाजार के एक घर में छापा माराा। पांच कमरों से लगभग 10 कुंतल अवैध पटाखा जब्त किया है। इसकी बाजार में कीमत करीब 20 लाख रुपये होगी।

सीओ परमानंद कुशवाहा ने बताया कि सूचना मिली कि लखउवां बाजार निवासी कमालुद्दीन ने एक घर में अवैध पटाखों का भंडारण किया है। एसडीएम सदर के नेतृत्व में टीम ने छापा मारकर पटाखे को जब्त कर लिया है। वहीं, कमालुद्दीन के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

Next Story