- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Jaunpu: एक भीषण सड़क...
Jaunpu: एक भीषण सड़क हादसे में 8 तीर्थयात्रियों की मौके पर ही मौत

जौनपुर: जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है। यहां प्रयागराज महाकुंभ में स्नान के बाद काशी और अयोध्या जा रहे वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गए। इस भीषण दुर्घटना में 8 तीर्थयात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई। तीन दर्जन से अधिक लोग घायल हो गये। सूचना मिलते ही पुलिस टीम और डीएम समेत कई अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने सबसे पहले सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। इसके बाद शवों को कब्जे में लेकर उनकी पहचान शुरू की गई। हादसा गुरुवार तड़के तीन बजे बादलपुर थाना क्षेत्र के सरोखनपुर गांव के पास हुआ।
श्रद्धालुओं से भरी टाटा सूमो अज्ञात वाहन से टकराई: पहली दुर्घटना श्रद्धालुओं से भरी टाटा सूमो के साथ हुई, जो झारखंड से आ रही थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार ये श्रद्धालु महाकुंभ में स्नान करने के बाद काशी और अयोध्या की ओर जा रहे थे। लेकिन गुरुवार की सुबह जैसे ही यह टाटा सूमो सरोखनपुर पहुंची तो एक अज्ञात वाहन से उसकी टक्कर हो गई। इस बीच टाटा सूमो में सवार पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
चावल के ट्रक से बस की दुर्घटना: दुर्घटना के करीब आधे घंटे बाद श्रद्धालुओं से भरी बस दुर्घटनास्थल से 100 मीटर दूर हाईवे पर खड़े चावल के ट्रक से टकरा गई। दुर्घटना में बस चालक और दो यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई। करीब तीन दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जौनपुर एसपी कौस्तुभ ने बताया कि इस बस का नंबर हरियाणा का था।





