- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Jaspur: मजदूर की सड़क...
Jaspur: मजदूर की सड़क दुर्घटना में मौत, परिवार में कोहराम

जसपुर: ससुराल से घर लौट रहे बाइक सवार मजदूर की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। बाइक सवार अज्ञात वाहन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया था। मृतक ने हेलमेट नहीं पहना था।
ग्राम गूलरगोजी निवासी हरस्वरूप सिंह (35) पुत्र जसवंत सिंह बृहस्पतिवार को उधोवाला थाना अफजलगढ़ (बिजनौर, यूपी) स्थित ससुराल गया था। ससुरालियों से मिलने के बाद वह देर शाम बाइक से घर लौट रहा था। बताते हैं कि गांव से निकलते ही अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंचे परिजनों ने उसे कासमपुर गढ़ी के सीएचसी में भर्ती कराया। इएमओ ने हालत गंभीर देख उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। रास्ते में हरस्वरूप ने दम तौड़ दिया।
कोतवाल सुमित कुमार राठी ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। उधर, मृतक मजदूरी कर अपने परिवार का पालन पोषण करता था। उसने अपने पीछे तीन बच्चे छोड़े हैं। घटना से परिजनों में कोहराम है।





