- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Jamaluddinpur:...
उत्तर प्रदेश
Jamaluddinpur: युवक-युवती ने प्रेम विफलता के चलते की आत्महत्या
Tara Tandi
30 Nov 2025 7:05 PM IST

x
Uttar Pradesh उत्तर प्रदेश: चांदपुर थाना क्षेत्र के जमालुद्दीनपुर में गांव के बाहर पेड़ से युवक-युवती का शव लटका मिला. प्यार में नाकाम रहने पर एक युवक और युवती ने आत्महत्या कर ली. दोनों अपने प्रेम को सफल नहीं बना पाए और उन्होंने साथ में अपनी जान दे दी. इस घटना से इलाके में शोक की लहर है और प्रेम में निराशा के दुखद परिणामों पर फिर से चर्चा हो रही है.
उत्तर प्रदेश के चांदपुर थाना क्षेत्र के जमालुद्दीनपुर में गांव के बाहर पेड़ पर युवक-युवती का शव लटका मिलने से हलचल मच गई। कुछ ही देर में वहां पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई. युवक-युवती एक ही गांव के रहने वाले थे तथा दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवती के स्वजन ने उसकी शादी दूसरे युवक से तय कर दी थी। आज रविवार को ही उसकी गोद भराई थी. पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिए। पुलिस अधिकारियों और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की है.
पांडव नगर पुलिस चौकी क्षेत्र के गांव जमालुद्दीनपुर निवासी एक 18 वर्षीय युवती और 21 वर्षीय युवक का पिछले काफी दिनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था. दोनों ने एक-दूसरे संग जीने मरने की कसमें खाई थीं। दोनों एक ही गांव के होने से उनके स्वजन शादी के लिए सहमत न थे. युवती के स्वजन ने उसका रिश्ता दूसरे युवक से तय कर दिया था। उसकी आज यानि रविवार को ही गोद भराई की रस्म होने वाली थी.
एक-दूसरे से बिछुड़ता देख प्रेमी युगल ने किसी समय एक दूसरे से संपर्क साधा और घर से निकल गए। सुबह के समय खेतों की ओर गए ग्रामीणों ने पेड़ से दोनों के शव लटके देखे तो इसकी सूचना उनके स्वजन को दी. कुछ ही देर में दोनों के स्वजन व सैकड़ों ग्रामीण घटनास्थल पहुंचे और पुलिस को इसकी सूचना दी. घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिए. घटना से गांव में गम का माहौल हैं और परिजनों में कोहराम मचा हैं. युवक ने मरने से कुछ समय पहले इंस्टाग्राम पर एक रील भी की थी.
सूचना पर एएसपी देहात प्रकाश कुमार मौके पर पहुंच गए और फोरेंसिक टीम को भी बुलाया. एएसपी देहात ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का है। पोस्टमार्टम के रिपोर्ट के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी.
TagsJamaluddinpur युवक-युवतीप्रेम विफलताचलते आत्महत्याJamaluddinpur boy and girllove failuresuicide while walkingजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





