- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- साउथ और नई दिल्ली में...
उत्तर प्रदेश
साउथ और नई दिल्ली में जाम का झाम, नॉएडा में और बढ़ेगा जाम
Shantanu Roy
5 Jan 2023 10:53 AM GMT

x
बड़ी खबर
नोएडा। दिल्ली में आश्रम फ्लाईओवर बंद होने से अब साउथ और नई दिल्ली में जाम की दिक्कत बढ़ गई है। 1 जनवरी की शाम को आश्रम फ्लाईओवर और बंद होने से मंगलवार सुबह और शाम को आश्रम से लेकर हौज खास तक और नई दिल्ली के इलाकों में जाम देखने को मिला है। आने वाले वक्त में नोएडा में भी जाम की दिक्कत और भी ज्यादा बढ़ सकती है। सुबह दफ्तर जाने के समय में और फिर शाम को वापस आने के समय में दोनों समय में घंटो लोगों को जाम से जूझना पड़ रहा है। जाम की स्थिति से बचने के लिए और लोगों को परेशानी से बचाने के लिए दिल्ली के ट्रैफिक पुलिस कर्मी काफी मशक्कत भी कर रहे हैं।
ट्रैफिक कर्मियों को ज्यादा संख्या में उन रास्तों पर तैनात किया जा रहा है जिन पर वाहन चालकों की संख्या ज्यादा है। डीएनडी के जरिए दिल्ली और फिर दिल्ली से नोएडा की ओर रोजाना करीब 4 लाख से अधिक वाहन निकलते हैं। डीएनडी लूप के पास अतिरिक्त ट्रैफिक पुलिस कर्मियों को तैनात किया जा रहा है ताकि जाम से लोगो को बहुत दिक्कत न हो। आश्रम फ्लाईओवर के बंद होने से सबसे ज्यादा दिक्कत दक्षिणी दिल्ली और नई दिल्ली के इलाकों में रही। लेकर आने वाले दिनों में यह दिक्कते नोएडा के लिंक रोड पर भी दिखाई देंगी। इसीलिए अभी से नोएडा की ट्राफिक पुलिस सतर्क है और कोशिश कर रही है कि नोएडा से दिल्ली आने जाने वाले वाहनों को जाम की परेशानी सामना ना करना पड़े।
Next Story