- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Jalaun: नीम के पेड़ से...
उत्तर प्रदेश
Jalaun: नीम के पेड़ से लटकता मिला महिला का शव, जांच में जुटी पुलिस
Admindelhi1
22 July 2025 4:17 PM IST

x
जालौन: जालौन के कुठौंद थाना क्षेत्र के खेरा जमालपुर गांव में मंगलवार को एक महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में नीम के पेड़ से लटका हुआ मिला। ग्रामीणों ने खेत जाते समय शव देखकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उल्लेखनीय है कि महिला के शरीर पर चोट के निशान मिलने से हत्या की आशंका जताई जा रही है। घटनास्थल पर शराब और पानी की बोतल, नमकीन का पैकेट बरामद हुआ। पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर जांच कर रही है।
हत्या और आत्महत्या दोनों संभावनाओं को देखते हुए जांच चल रही है। वहीं, सीओ शेलेंद्र बाजपेयी ने बताया कि मामले की गहन जाँच की जा रही है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। आस-पास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।
Tagsजालौननीमपेड़लटकतामहिलाशवजांचपुलिसJalaunneemtreehangingwomandead bodyinvestigationpoliceजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





