उत्तर प्रदेश

Jalaun: बिजली संकट से नाराज़ ग्रामीणों ने किया रोड जाम, प्रशासन हक्का-बक्का

Admindelhi1
19 Jun 2025 11:55 AM IST
Jalaun: बिजली संकट से नाराज़ ग्रामीणों ने किया रोड जाम, प्रशासन हक्का-बक्का
x

जालौन: जनपद में विद्युत विभाग की लापरवाही के खिलाफ ग्रामीणों ने सड़क जाम करके जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। कुकरगांव फीडर से जुड़े लगभग डेढ़ दर्जन गांवों में कई दिनों से बिजली आपूर्ति पूरी तरह बंद होने के कारण ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा।

बता दें कि गुरुवार की सुबह ग्रामीणों ने जालौन-उरई मुख्य मार्ग को जाम कर दिया और ऐलान किया कि जब तक बिजली बहाल नहीं होगी, वे सड़क नहीं खोलेंगे। इस जाम के कारण सैकड़ों वाहन फंस गए और यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कुकरगांव फीडर की हालत लंबे समय से खराब है, लेकिन विभाग ने मरम्मत का कोई ठोस प्रयास नहीं किया। इस बार बिजली गुल होने की समस्या इतनी गंभीर हो गई कि कई दिनों तक गांवों में अंधेरा छाया रहा, जिससे दैनिक जीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ। विरोध प्रदर्शन के दौरान न तो कोई विद्युत अधिकारी मौके पर पहुंचा और न ही प्रशासन ने समस्या का त्वरित समाधान निकालने की कोशिश की। इससे ग्रामीणों का आक्रोश और बढ़ गया। ग्रामीणों की मांग है कि तुरंत बिजली आपूर्ति बहाल की जाए।फीडर की मरम्मत करके स्थायी समाधान किया जाए। विद्युत विभाग के अधिकारी जवाबदेही तय करें।

अगर जल्द ही समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो ग्रामीणों का आंदोलन और तेज हो सकता है।

हालांकि, जाम की सूचना पर कोतवाली प्रभारी अरुण कुमार राय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे उन्होंने लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया साथ ही विद्युत विभाग के अधिकारी को इसकी जानकारी दी है।

Next Story