- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Jalaun: चेक बाउंस...

x
"तीन लाख का जुर्माना भी लगा"
जालौन: कोंच कोतवाली क्षेत्र में रहने वाले साबिर को वर्ष 2016 में पड़री गांव निवासी नरेन्द्र कुमार उर्फ बब्लू ने दो लाख रुपये की चेक दी थी। चेक बैंक में लगाया तो वह बाउंस हो गया। पीड़ित ने अधिवक्ता के माध्यम से नोटिस जारी कर धनराशि का भुगतान करने के लिए कहा। भुगतान नहीं करने पर मुहम्मद साबिर ने कोर्ट में परिवाद दायर किया।
तब से यह मामला न्यायालय में चल रहा था। तमाम कानूनी दलीलें पेश की गई न्यायिक मजिस्ट्रेट मोहित निर्वाल की अदालत ने शुक्रवार को दोनों पक्षों को सुनने के बाद नरेन्द्र कुमार उर्फ बब्लू को दोषी करार दिया। कोर्ट ने उसे छह माह के साधारण कारावास और तीन लाख रुपये के अर्थदंड लगाया है। साथ ही अर्थदंड से ढाई लाख रुपये वादी को देने का आदेश दिया।
Tagsजालौनचेक बाउंसमामलेदोषीछह माहसजाक्राइम न्यूज़तीन लाख का जुर्मानाJalauncheque bouncecaseguiltysix monthssentencecrime newsfine of three lakhsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newsSamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





