- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Jalaun : पत्नी से फोन...
उत्तर प्रदेश
Jalaun : पत्नी से फोन पर हुआ विवाद, लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को मारी गोली
Tara Tandi
20 Jan 2025 1:40 PM GMT
![Jalaun : पत्नी से फोन पर हुआ विवाद, लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को मारी गोली Jalaun : पत्नी से फोन पर हुआ विवाद, लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को मारी गोली](https://jantaserishta.com/h-upload/2025/01/20/4325249-12.webp)
x
Jalaun जालौन । कोंच नगर के मोहल्ला जवाहर नगर में युवक ने पत्नी से हुए विवाद में लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। जिन्होंने मामले की जांच करने के बाद मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोंच कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अंडा निवासी अवधेश पहारिया अपने 40 वर्षीय इकलौते पुत्र आकाश पहारिया और पत्नी के साथ नगर के मोहल्ला जवाहर नगर में वर्षो से रह रहा था।
उनका पुत्र आकाश ठेकेदारी के साथ भाजपा की राजनीति भी कर रहा था। बताया गया कि आकाश ने रविवार को पारिवारिक विवाद में देर रात्रि लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को गोली मार ली। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। गोली की आवाज सुनकर उसके पिता अवधेश व मां ममता जाग गई। जिन्होंने खून से लथपथ अपने बेटे को देखा, और शोर मचाना शुरू कर दिया। रात में आवाज सुनकर पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे। जिन्होंने इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।
जहां पर चिकित्सक ने जांच पड़ताल के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं घटना की सूचना मिलते ही कोच सर्कल के क्षेत्राधिकारी डॉ. देवेंद्र पचौरी, कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक अरुण राय, सागर चौकी प्रभारी अवनीश पटेल पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए और शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी। बताया गया कि मृतक आकाश का अपनी पत्नी से विवाद चल रहा था। बीते दो माह से उसकी पत्नी अपने मायके में रह रही थी। रात में फोन पर हुए विवाद के बाद उसने लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मामले में क्षेत्राधिकारी डॉ. देवेंद्र पचौरी का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की विवेचना की जा रही कि किन परिस्थितियों में युवक ने आत्महत्या की है।
TagsJalaun पत्नी फोन विवादलाइसेंसी रिवाल्वरखुद मारी गोलीJalaun wife phone disputelicensed revolvershot himselfजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
![Tara Tandi Tara Tandi](/images/authorplaceholder.jpg?type=1&v=2)
Tara Tandi
Next Story