उत्तर प्रदेश

Jalaun: नदी में मगरमच्छ की हलचल से बेतवा किनारे डर का माहौल

Admindelhi1
29 July 2025 4:06 PM IST
Jalaun: नदी में मगरमच्छ की हलचल से बेतवा किनारे डर का माहौल
x

जालौन: बेतवा नदी का जलस्तर बढ़ने के चलते मंगलवार को कोटरा क्षेत्र में शमशान घाट के पास एक विशाल मगरमच्छ दिखाई देने से सनसनी फैल गई। यह मगरमच्छ नक्की बाबा मंदिर के निकट स्थित शमशान घाट की छत पर धूप सेंकता नजर आया, जिसे देखकर स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, यह मगरमच्छ पुल के नीचे से निकलकर घाट की ओर आया था। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत इसकी सूचना सोशल मीडिया के माध्यम से प्रशासन तक पहुंचाई। हालांकि किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है, लेकिन क्षेत्रवासियों को नजदीकी स्थिर जल स्रोतों से दूर रहने की सलाह दी गई है।

प्रशासन व वन विभाग से सुरक्षा इंतजामों की मांग करते हुए स्थानीय लोगों ने वेतवा तटवर्ती क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाने की अपील की है। बताया जा रहा है कि भारी बारिश के बाद नदी के बहाव में मगरमच्छों का आवागमन सामान्य घटना बनती जा रही है, जिससे खतरा बढ़ गया है।

Next Story