उत्तर प्रदेश

Jalaun: बोलेरो-ट्रैक्टर ट्रॉली भिड़ंत में चालक की मौत, नौ घायल

Admindelhi1
9 May 2025 5:49 PM IST
Jalaun: बोलेरो-ट्रैक्टर ट्रॉली भिड़ंत में चालक की मौत, नौ घायल
x
"पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया"

जालौन: जिले के कोतवाली इलाके में शुक्रवार सुबह बोलेरो और ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर हो गई। हादसे में चालक की मौत नाै लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

यह हादसा नेशनल हाईवे-27 पर ग्राम छौंक के पास हुआ, जब एक बोलेरो वाहन ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ट्रैक्टर पलट गया और कानपुर देहात निवासी अमित यादव की मौके पर ही मौत हो गई। बोलेरो में सवार नौ लोग घायल हो गए। घायलाें काे इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। हालत गंभीर हाेने पर मेडिकल काॅलेज रेफर किया गया। घायलों में कृष्ण कुमार (58), नीलेश कुमार (26), प्रतिमा देवी (30), सावित्री देवी (55), पार्वती देवी (52), पर्निधि (6), किशोरी देवी (40), मोहिनी (18), गुड्डी देवी (50) शामिल हैं।

जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय और पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार ने मेडिकल कॉलेज पहुंचकर घायलों की स्थिति की जानकारी ली। मेडिकल कॉलेज प्रशासन को निर्देश दिए कि घायलों के इलाज में कोई लापरवाही न हो। उन्हें पूरी सुविधा मुहैया कराई जाए। इधर, ज्ञान भारती चौकी इंचार्ज और एनएचएआई के कर्मचारियों ने माैके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच में जुट गई।

Next Story