- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Jalaun: अंबेडकर चौराहे...
उत्तर प्रदेश
Jalaun: अंबेडकर चौराहे के पास शॉर्ट सर्किट से कॉस्मेटिक की दुकान में लगी आग
Admindelhi1
25 March 2025 4:06 PM IST

x
"कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया"
जालौन: जालौन में देर रात एक भीषण आग लगने की घटना हुई। उरई कोतवाली क्षेत्र के अंबेडकर चौराहे के पास एक कॉस्मेटिक की दुकान में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि दुकान धू-धू कर जलने लगी। आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने इसकी सूचना फायर बिग्रेड टीम को दी। तब कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। यह घटना आंबेडकर चौराहे की है। सोमवार को देर रात यहां शॉर्ट सर्किट से कॉस्मेटिक की दुकान में आग लग गई।
आग की लपटें इतनी तेज थीं कि वे बगल में मौजूद मजार तक भी पहुंच गईं। दुकान में रखा सामान जलकर राख हो गया। सूचना मिलते ही दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। दुकान का सारा सामान जलकर नष्ट हो गया है।
Tagsजालौनबेडकर चौराहेशॉर्ट सर्किटकॉस्मेटिकदुकानआगJalaunBedkar SquareShort CircuitCosmeticShopFireजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की ब-ड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newsSamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





