उत्तर प्रदेश

Jalaun: बढ़ती महंगाई पर भड़की कांग्रेस, किया जोरदार प्रदर्शन

Admindelhi1
11 April 2025 3:56 PM IST
Jalaun: बढ़ती महंगाई पर भड़की कांग्रेस, किया जोरदार प्रदर्शन
x
"माैके पर पुलिस बल मौजूद रहा"

जालौन: महंगाई और गैस सिलेंडर के बढ़े दामों को लेकर शुक्रवार को जिले में कांग्रेस पार्टी ने हल्ला बोल प्रदर्शन किया। उरई कलेक्ट्रेट परिसर में एकत्रित कार्यकर्ताओं ने महंगाई के विरोध किया। प्रदर्शनकारियों ने इस दौरान खाली गैस सिलेंडर के साथ प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की। माैके पर पुलिस बल मौजूद रहा।

जिलाध्यक्ष अरविंद सेंगर ने कहा कि आम जनता महंगाई से त्रस्त है, लेकिन भाजपा सरकार मूकदर्शक बनी हुई है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने सरकार बनने से पहले अपने घोषणा पत्र में 500 रुपये में रसोई गैस देने का वादा किया था, लेकिन अब उल्टे दाम बढ़ा रही है। रसोई गैस के दामों में लगातार हो रही बढ़ोतरी से घरेलू बजट बिगड़ गया है। प्रदर्शनकारियों ने सरकार से मांग की कि गैस, पेट्रोल समेत जरूरी वस्तुओं के दाम कम किए जाएं। इस दौरान काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Next Story