उत्तर प्रदेश

Jalaun : कार ने बाइक में मारी टक्कर ,भाई की मौत व बहन गंभीर

Tara Tandi
10 Aug 2024 3:50 PM IST
Jalaun : कार ने बाइक में मारी टक्कर ,भाई की मौत व बहन गंभीर
x
Jalaun जालौन । जालौन में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार भाई बहन को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सवार भाई और बहन गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में दोनों को अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देख दोनों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जहां अस्पताल पहुंचने से भाई ने रास्ते में दम तोड़ दिया। जबकि बहन का इलाज जारी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पूरा मामला जालौन कोतवाली क्षेत्र के औरैया जालौन स्टेट हाइवे पर मडोरी श्रमदान के पास की बताई जा रही है।
Next Story