उत्तर प्रदेश

Jalaun: कार ने तीन छात्राओं को कुचला, एक की मौत

Admindelhi1
20 Sept 2025 10:08 AM IST
Jalaun: कार ने तीन छात्राओं को कुचला, एक की मौत
x

जालौन: उरई कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मंगराया में गुरुवार की देर शाम हुए हादसे में एक छात्रा की मौत हो गई जबकि दो अन्य गंभीर रूप घायल हो गईं। तीन मासूम छात्राएं रोज की तरह पढ़ाई से लौट रही थीं, तभी अचानक तेज रफ्तार अज्ञात कार ने उन्हें टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों छात्राएं सड़क पर दूर तक घिसट गईं। स्थानीय लोगों ने घायल छात्राओं को तुरंत उरई मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। डॉक्टरों ने रघुवीर कुशवाहा की पुत्री को मृत घोषित कर दिया। हाकिम कुशवाहा की पुत्री की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिसे बेहतर इलाज के लिए ग्वालियर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। तीसरी छात्रा शंकर जाटव की पुत्री का इलाज उरई मेडिकल कॉलेज में जारी है।

Next Story