उत्तर प्रदेश

Jalaun: युवक का शव पेड़ के फंदे पर लटका मिला

Admindelhi1
31 May 2025 10:42 AM IST
Jalaun: युवक का शव पेड़ के फंदे पर लटका मिला
x
"पुलिस जांच में जुटी"

जालौन: जेसीबी चालक ने फांसी के फंदे पर लटककर अपनी जान दे दी। घर वाले देर रात तक उसे तलाश करते रहे, लेकिन गांव से कुछ दूरी पर एक पेड़ से उसका शव फंदे से लटका हुआ था। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बता दें कि कानपुर देहात के ग्राम कठारा थाना रूरा निवासी 24 वर्षीय सतनेश पाल ग्राम महेवा में पांच साल से मनोज के यहां रहकर उसकी जेसीबी चलाता था। वह रोज की तरह जेसीबी लेकर चला गया था, लेकिन रात के समय जब वह खाना खाने घर नहीं पहुंचा तो कुछ लोगों ने उसको फोन लगाया लेकिन उसका पता न चल पाया। सुबह जेसीबी गोराकला गांव के पास बंद खड़ी थी और चालक सतनेश पाल उस पर नहीं था।

इसके बाद ग्रामीणों ने जेसीबी मालिक मनोज को इसकी सूचना दी। सूचना के बाद मनोज मशीन के पास पहुंचा और सतनेश पाल की खोज की। वह गांव से कुछ दूरी पर एक पेड़ में लगे फंदे से लटका हुआ था। मामले की सूचना मिलने के बाद चुर्खी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और फील्ड यूनिट टीम को भी बुलाया। जांच के बाद शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। थाना प्रभारी निरीक्षक शिवशंकर सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Next Story