- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Jalaun: 20 हजार रुपये...
उत्तर प्रदेश
Jalaun: 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए बाबू संजीव कुमार साहनी गिरफ्तार
Admindelhi1
19 Feb 2025 8:36 AM IST

x
"एंटी करप्शन की टीम ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया"
जालौन: एंटी करप्शन टीम ने उरई मुख्यालय पर स्थित पीडब्लूडी विभाग में 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए बाबू संजीव कुमार साहनी को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई शिकायतकर्ता ठेकेदार विजय कुमार की शिकायत पर की गई थी। बता दें कि, उरई के पीडब्लूडी ऑफिस में तैनात बाबू संजीव कुमार साहनी पर आरोप था कि उन्होंने सवा तीन करोड़ रुपये का हाइवे ब्रिज का टेंडर मैनिज और एफडी निकालने के नाम पर रिश्वत मांगी थी। इसी को लेकर पीड़ित विजय कुमार ने एंटी करप्शन से इसकी शिकायत की थी।
जिसको लेकर 11 सदस्यीय टीम ने उरई के पीडब्लूडी कार्यालय से बाबू को रंगे हाथों रिश्वत लेते हुए मंगलवार काे गिरफ्तार कर लिया और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
Tagsजालौन20 हजार रुपयेरिश्वतबाबू संजीव कुमार साहनीगिरफ्तारक्राइम न्यूज़एंटी करप्शनJalaun20 thousand rupeesbribeBabu Sanjeev Kumar Sahniarrestedcrime newsanti corruptionजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newsSamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





