उत्तर प्रदेश

Jalaun: अमृत पार्क की सुंदरता को मिला नया आयाम, होगा भव्य लोकार्पण

Admindelhi1
26 May 2025 10:58 AM IST
Jalaun: अमृत पार्क की सुंदरता को मिला नया आयाम, होगा भव्य लोकार्पण
x

जालौन: उरई नगर में उरई विकास प्राधिकरण द्वारा निर्मित अमृत पार्क का रविवार देर शाम भव्य लोकार्पण किया गया। प्रदेश सरकार में गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग के राज्यमंत्री एवं जनपद के प्रभारी मंत्री संजय सिंह गंगवार ने फीता काटकर पार्क का उद्घाटन किया।

प्रभारी मंत्री ने कहा कि “अमृत पार्क जैसे सुंदर सार्वजनिक स्थलों की आवश्यकता हर शहर को होती है। यह पार्क आमजन को न सिर्फ स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करेगा बल्कि उरई शहर की सुंदरता में भी वृद्धि करेगा। यहां आने वाले लोग सुबह-शाम सैर कर सकेंगे, बच्चे खेल सकेंगे और परिवार समय बिता सकेंगे। डबल इंजन की सरकार आम जनता के लिए लगातार विकास कार्य कर रही है, और यह पार्क उसी का प्रमाण है।”

लोकार्पण कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. घनश्याम अनुरागी, सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा, माधौगढ़ विधायक मूलचंद निरंजन, कालपी विधायक विनोद चतुर्वेदी, भाजपा जिला अध्यक्ष उर्विजा दीक्षित, जलशक्ति मंत्री प्रतिनिधि अरविंद चौहान, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि विजय चौधरी, जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय एवं पुलिस अधीक्षक दुर्गेश कुमार सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी अमृत पार्क में घूम घूम कर जायजा लिया।

जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने बताया कि अमृत पार्क लगभग 1.23 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित हुआ है, जिसमें आधुनिक सुविधाएं जैसे – बच्चों के लिए झूले, वॉकिंग ट्रैक, बैठने की व्यवस्था, सेल्फी प्वाइंट, सुंदर फव्वारे, आकर्षक लाइटिंग और कैंटीन जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।

पार्क का भ्रमण करते हुए सभी जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने निर्माण कार्यों की सराहना की और इसे शहर के लिए एक बड़ी सौगात बताया।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी राजेन्द्र कुमार श्रीवास, नगर मजिस्ट्रेट राजेश कुमार वर्मा, वरिष्ठ कोषाधिकारी आनंद सिंह, सहायक अभियंता सुधीर कुमार सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Next Story