- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Jalaun: कार के पेड़ से...

x
Jalaun जालौन: उत्तरप्रदेश जालौन में एक कार के अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराने के कारण तीन लोगों की मौत हो गई और इतने ही लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि हादसा आधी रात के करीब चुर्खी-उरई मार्ग पर सजाकर खेड़ा के पास हुआ। पुलिस क्षेत्रधिकारी (कालपी) अवधेश कुमार सिंह ने बताया कि लक्ष्मण सिंह (25), विनय (26), राघव (18), रिशु (28), हरिओम (25) और धीरेंद्र (22) कानपुर देहात के राजपुर से जालौन जिले के उरई में एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे।
उन्होंने बताया, ‘‘जब वे सजाकर खेड़ा के पास तीखे मोड़ पर पहुंचे तो उनके वाहन का संतुलन बिगड़ गया और वह एक पेड़ से टकरा गया। इसके बाद वाहन गहरे गड्ढे में गिर गया।’’ इस बीच, चीख-पुकार सुनकर एक अज्ञात वाहन में सवार कुछ लोग मदद के लिए रुके और घटना की सूचना चुर्खी थाना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे पुलिस बल ने घायलों को उरई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। अधिकारी ने बताया कि चिकित्सकों ने लक्ष्मण सिंह, विनय और राघव को मृत घोषित कर दिया। सिंह ने बताया कि अन्य तीन की हालत गंभीर है और उनका उपचार किया जा रहा है।
TagsJalaun कार पेड़ टकराने3 लोगों मौतJalaun car collides with tree3 people diedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





