- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- कई और आरोपियों की भी...
कई और आरोपियों की भी जेल बदली मास्टरमाइंड जावेद पंप को भेजा गया देवरिया जेल

अटाला में 10 जून को जुमे की नमाज के बाद जबरदस्त बवाल हुआ था। पुलिस पर पथराव, बमबाजी के साथ ही आगजनी भी हुई थी। इसमें आधा दर्जन पुलिसकर्मी जख्मी हुए थे। इस मामले में पुलिस ने जावेद व अहमद अली को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।
जुमे के दिन अटाला में हुए बवाल के मामले में एक और बड़ी कार्रवाई हुई। मास्टरमाइंड बताए जा रहे जावेद मोहम्मद समेत 10 बंदियों की जेल रविवार को बदल दी गई। इनमें बड़ी मस्जिद के पेश इमाम अहमद अली भी शामिल हैं। इन सभी को प्रदेश के अलग-अलग जनपदों में स्थित जेलों में भेज दिया गया। अफसरों का कहना है कि प्रशासनिक आधार पर यह कार्रवाई हुई है।अटाला में 10 जून को जुमे की नमाज के बाद जबरदस्त बवाल हुआ था। पुलिस पर पथराव, बमबाजी के साथ ही आगजनी भी हुई थी। इसमें आधा दर्जन पुलिसकर्मी जख्मी हुए थे। इस मामले में पुलिस ने जावेद व अहमद अली को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। इसके बाद अलग-अलग तिथियों में 95 अन्य आरोपी भी जेल भेजे गए। सभी क्रेंद्रीय कारागार नैनी में निरुद्ध किए गए थे। इनमें से 10 बंदियों की जेल रविवार को बदल दी गई। इन सभी का गैरजनपद की जेलों में स्थानांतरण कर दिया गया। इनमें बड़ी मस्जिद के पेश इमाम भी शामिल हैं।
जावेद का नया ठिकाना अब देवरिया जेल
अटाला बवाल के मास्टरमाइंड बताए जा रहे जावेद मोहम्मद का नया ठिकाना अब देवरिया जेल बन गया है। उसे सुबह ही नैनी जेल से ले जाकर देवरिया जेल में दाखिल करा दिया गया। उधर पेश इमाम अहमद अली को कानपुर नगर, फैज खान को गौतम बुद्ध नगर, मो. परवेज को फतेहगढ़, फैजान को बुलंदशहर, साहब उर्फ मो. अहमद को अलीगढ़, इमरान अहमद को आगरा और आरिफ अली को झांसी जनपद की जेल में भेजा गया है। इनके अलावा दो अन्य बंदियों को भी गैरजनपद की जेलों में स्थानांतरित किया गया है।
प्रशासनिक आधार पर 10 बंदियो की जेल बदली गई है। उन्हें संबंधित जेलों में दाखिल करा दिया गया है। - पीएन पांडेय, वरिष्ठ जेल अधीक्षक
जानकारी मिली थी कि अटाला बवाल के कुछ आरोपी जेल के भीतर रहकर भी गड़बड़ी फैला सकते हैं। ऐसे में जिला प्रशासन केमाध्यम से उनकी जेल बदले जाने की संस्तुति की गई थी। इसी के तहत यह कार्रवाई हुई। - अजय कुमार, एसएसपी
पोस्टर से चिह्नित छह आरोपी भेजे गए जेल
उधर अटाला बवाल के मामले में पोस्टर से चिह्नित किए गए छह आरोपी रविवार को जेल भेज दिए गए। एक दिन पहले उन्हें गिरफ्तार किया गया था। इनके नाम इस प्रकार से हैं।
1- अब्दुल रसीद निवासी हटिया, मुट्ठीगंज
2- मो. अरमान निवासी मुन्ना मस्जिद, करेली
3- एकलाख अली निवासी करेली
4- आतिफ अहमद निवासी गौसनगर करेली
5- जकी अहमद, अबूबकरपुर, करेली
6- अब्दुल रहमान निवासी अतरसुइया