उत्तर प्रदेश

जय छठी मैया, जय भगवान सूर्य देव - भोजपुरी में सीएम योगी आदित्यनाथ ने छठ महापर्व की दी शुभकामना

jantaserishta.com
15 Nov 2026 2:43 PM IST
जय छठी मैया, जय भगवान सूर्य देव - भोजपुरी में सीएम योगी आदित्यनाथ ने छठ महापर्व की दी शुभकामना
x
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को सोशल मीडिया पर वीडियो संदेश के माध्यम से प्रदेशवासियों को लोक आस्था के महापर्व छठ की शुभकामना भोजपुरी में दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि छठ महापर्व में शामिल सभी भाई-बहन लोगन के इस पावन पर्व के बहुत-बहुत बधाई और मंगलकामना। हम छठी मैया और भगवान सूर्य देव से प्रार्थना करतानी कि रउआ आप सभी पर उनकर कृपा बनल रहे। आप सभी के मनोरथ पूरा हो।
पिछला साढ़े नौ साल में हमनी के ऐसा व्यवस्था बनवले बानी जा जहां हर व्यक्ति आपन आस्था के साथ पर्व-त्यौहार मना सकेला।
हम छठी मैया से प्रार्थना करतानी कि हर माई-बहिन के जीवन सुखमय हो। हर बेटी को सुरक्षा मिले। हर परिवार में खुशहाली आवे। किसान भाई लोगन के खेत लहलहात रहें। नौजवानन के रोजगार मिले और उत्तर प्रदेश विकास की नई ऊंचाई छुए। पूर्वांचल, बिहार और देश-दुनिया में रहत सभी परिवार के छठ महापर्व के बहुत-बहुत बधाई। जय छठी मैया, जय भगवान सूर्य देव।
मातृशक्ति को नमन: मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने मातृशक्ति को नमन करते हुए कहा कि छठ महापर्व की सबसे बड़ी ताकत हमारी माताएं और बहनें हैं। वे तीन तीन दिन का निर्जला व्रत रखकर परिवार, संतान और पूरे समाज के मंगल के लिए तपस्या करती हैं। यह हमारी संस्कृति और सामाजिक समरसता का एक अद्भुत उदाहरण है। आज देश दुनिया के हर कोने में छठी मैया के गीत गूंज रहे हैं।
सांस्कृतिक विविधता यूपी की पहचान: मुख्यमंत्री
उत्तर प्रदेश की सांस्कृतिक विविधता का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि यूपी की पहचान किसी एक भाषा, क्षेत्र से नहीं बल्कि हमारी सांस्कृतिक विविधता और एकात्मता से है। उन्होंने छठी मैया से प्रार्थना की कि हर माता और बहन का जीवन सुखमय हो, हर बेटी को सुरक्षा मिले और हर परिवार में खुशहाली आए। उन्होंने किसानों के खेत लहलहाने, नौजवानों को रोजगार मिलने और उत्तर प्रदेश के विकास की नई ऊंचाइयों को छूने की भी कामना की।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story