- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Jabalpur :आत्महत्या...
उत्तर प्रदेश
Jabalpur :आत्महत्या करने से पत्नी ने रोका तो युवक ने रॉड से पीट-पीट कर हत्या कर दी
Tara Tandi
11 Jun 2024 8:02 PM IST

x
Jabalpur जबलपुर : शराब के नशे में युवक फांसी लगा रहा था। पत्नी ने रोका तो युवक ने रॉड से पीट-पीट कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने हत्या का प्रकरण दर्ज कर आरोपी को अभिरक्षा में लिया है
तिलवारा थाना प्रभारी बृजेश मिश्रा से प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम डगडगा निवासी विष्णु भलावी उम्र 32 साल का विवाह दस साल पूर्व सीमा से हुआ था। दोनों के तीन बच्चे भी हैं, जो गत दिवस अपने चाचा के घर गये हुए थे। विष्णु मजदूरी का काम करता है और शराब का आदी है। दोनों के बीच अक्सर पारिवारिक बात को लेकर विवाद होता रहता था। युवक गत शाम चार बजे से शराब का सेवन कर पत्नी से विवाद कर रहा था, जिसके कारण पत्नी पड़ोसन के घर चली गयी थी।
रात को जब वापस लौटी तो युवक यह कहते हुए विवाद करने लगा कि कहां गई थी। विवाद के बढ़ने पर युवक ने फांसी लगाने के लिए फंदा बनाने लगा। पत्नी ने उसे फांसी लगाने से रोका तो युवक ने रॉड से उस पर ताबड़तोड़ हमला करना प्रारंभ कर दिया। विवाद की आवाज सुनकर पड़ोसी आये तो देखा की महिला लहूलुहान अवस्था में पड़ी हुई थी। युवक लोगों को धक्का देते हुए भाग गया।
लोगों ने महिला को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले गये। डॉक्टरों ने प्रारंभिक जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने सूचना मिलने पर लाश को पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस ने हत्या का प्रकरण दर्ज करते हुए आरोपी को अभिरक्षा में ले लिया है।
TagsJabalpur :आत्महत्यापत्नी रोका युवकरॉड पीट-पीट हत्या कर दीJabalpur: Suicidewife stopped the young mankilled by beating with rodजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





