- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Jabalpur: कार में...
उत्तर प्रदेश
Jabalpur: कार में बदमाशों ने लगाई आग, SDM के ड्राइवर पर आग लगाने का आरोप
Tara Tandi
15 Feb 2025 6:54 PM IST

x
Jabalpur जबलपुर : संजीवनी नगर थाना क्षेत्र में बदमाशों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं जहां खड़ी एक फॉर्च्यूनर कार में आग लगा दी, यहां घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए, कार मलिक ने इसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई है
संजीवनी नगर में एक किसान की कार में अज्ञात लोगों ने आग लगा दी. किसान का आरोप है कि यह घटना साजिश के तहत हुई, ताकि लोकायुक्त की जांच में फंसे अधिकारियों से जुड़ी महत्वपूर्ण दस्तावेजों को नष्ट किया जा सके. आपको बता दें की पीढ़ित किसान संग्राम सिंह ने करीब ढाई महीने पहले जबलपुर लोकायुक्त एसपी को एक शिकायत दी थी.
जिसमें उन्होंने शहपुरा एसडीएम नदीमा शीरी पर अवैध धान भंडारण मामले को रफा-दफा करने के लिए तीन लाख रुपए की रिश्वत मांगने का आरोप लगाया था. लोकायुक्त ने जांच की और 18 दिसंबर को एसडीएम के ड्राइवर सुनील पटेल को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया. किसान का कहना है कि उसी जांच में शामिल अधिकारियों ने उसकी कार में आग लगाई या लगवाई है, जिसमें जांच से जुड़े अहम दस्तावेज रखे हुए थे.
घटना के समय किसान ने अपनी कार में लगी आग को बुझाने की कोशिश की, लेकिन वह सफल नहीं हो सके और कार जलकर राख हो गई. मामले में एएसपी सोनाली दुबे ने संग्राम सिंह की शिकायत पर गंभीरता से जांच के आदेश दिए हैं. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
TagsJabalpur कार बदमाशोंलगाई आगSDM ड्राइवरआग लगाने आरोपJabalpur car set on fire by miscreantsSDM driveraccused of setting fireजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





