उत्तर प्रदेश

नगर निगम में पिता की जगह बेटे को नौकरी देना गलत

Admin Delhi 1
18 Feb 2023 2:04 PM GMT
नगर निगम में पिता की जगह बेटे को नौकरी देना गलत
x

सहारनपुर: सहारनपुर नगर निगम में 109 कर्मचारी ऐसे हैं जो उनके अभिभावकों के त्यागपत्र दिए जाने से रिक्त स्थान पर सेवा में आए हैं। नगर निगम में सेवा पाने वाले ऐसे 109 कर्मचारियों पर संकट के बादल मंडरा गए है।

उत्तर प्रदेश के नगर विकास विभाग के संयुक्त सचिव कल्याण बनर्जी ने नगर निगम सहारनपुर के सफाईकर्मी संजय आदिवाल की नियुक्ति को अवैध घोषित किया है। वह 1991 में सफाई नायक ताराचंद के सेवा से त्यागपत्र देने के बाद उनके पुत्र के रूप में सेवा में आए थे। आदिवाल का सेवा में रहते हुए 2019 में निधन हो गया।

उनकी मृत्यु के बाद उनके पुत्र करण आदिवाल ने मृतक आश्रित के रूप में नौकरी के लिए नगर निगम सहारनपुर में आवेदन किया था। लेकिन उसे सेवा में नहीं रखा गया।

यह मामला नगर विकास विभाग, लखनऊ गया जहां यह फैसला हुआ कि करण आदिवाल को नियुक्त ना करना उचित फैसला है। नगर विकास विभाग ने माना कि त्यागपत्र से हुए रिक्त स्थान पर उनका आश्रित नौकरी पाने की योग्यता नहीं रखता है और संजय आदिवाल की नियुक्ति 1991 में अवैध मानी जाएगी।

नगर विकास विभाग, लखनऊ के इस फैसले से नगर निगम में सेवा पाने वाले 109 कर्मचारियों पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। नगरायुक्त ग़ज़ल भारद्वाज़ की ओर से इस मामले का निस्तारण करने के लिए समिति का गठन किया जा रहा है। उसकी रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार फैसला किया जाएगा।

Next Story