उत्तर प्रदेश

आईएससी 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं शुरु

Admin Delhi 1
14 Feb 2023 4:36 PM IST
आईएससी 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं शुरु
x

मेरठ: आईएससी 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं सोमवार से शुरु हो गईं। पहले दिन अंग्रेजी पेपर-1 की परीक्षा रही। पहला पेपर आसान रहा। जिससे छात्र-छात्राओं के चेहरे खिले नजर आए। जिले में सेंटर मेरीज एकेडमी, सोफिया गर्ल्स स्कूल, ऑल सेंट स्कूल और सेंट थॉमस इंग्लिश मीडियम में 434 छात्र-छात्राएं 12वीं की परीक्षाएं दे रहे हैं। पहले दिन दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक परीक्षा हुई।

दोपहर 1ः45 बजे छात्र-छात्राओं को प्रश्नपत्र दे दिए गए। विद्यार्थियों के अनुसार पेपर काफी आसान रहा। वहीं, सेंट थॉमर्स इंग्लिश मीडियम के अंग्रेजी के शिक्षक ग्रेगरी रेमंड राफेल ने बताया कि पेपर काफी अच्छा था। कुछ भी उलझाने वाले प्रश्न नहीं दिए गए थे। वहीं, निबंध भी काफी आसान रहे। मंगलवार को अंग्रेजी लिट्रेचर का पेपर होगा।

Next Story