- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- पुलिस भर्ती बोर्ड की...
पुलिस भर्ती बोर्ड की अध्यक्ष बनी आईपीएस रेणुका मिश्रा

लखनऊ। शासन ने बुधवार को भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) 1990 बैच की रेणुका मिश्रा को उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड का अध्यक्ष नियुक्ति किया है। इससे पहले उनके पास पुलिस महानिदेशक प्रशिक्षण की जिम्मेदारी थी जो यथावत बनी रहेगी।
सूत्रों की माने तो राज्य सरकार जल्द ही उत्तर प्रदेश में बड़े पैमाने में मंडलायुक्त, जिलाधिकारियों के तबादले करने जा रही है। चौबीस से ज्यादा जिलों में बदलाव होंगे। जनसुनवाई में ढिलाई बरतने वाले जिलाधिकारी हटाए जाएंगे। इसमें पूर्वांचल और पश्चिमांचल के कई जिले शामिल हैं।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बीते दिनों जनसुनवाई की समीक्षा की थी। समीक्षा में जनसुनवाई निस्तारण में लापरवाही आई सामने आई थी, जिसके बाद ही अधिकारियों के इधर-उधर किए जाने की चर्चाएं शुरू हो गई थी।

Ashwandewangan
प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश जनता से रिश्ता वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।