- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Bareilly में अवैध...
उत्तर प्रदेश
Bareilly में अवैध घुसपैठ की जांच, 22 और संदिग्धों की पहचान प्रक्रिया शुरू
Tara Tandi
2 Jun 2025 1:22 PM IST

x
Bareilly बरेली । जिले में अवैध रूप से रह रहे रोहिंग्या और बांग्लादेशियों को लेकर चलाए जा रहे अभियान में रविवार को भी और 22 संदिग्ध मिले हैं। वह रोहिंग्या या बांग्लादेशी नहीं हैं। पुलिस संदिग्धों से पूछताछ कर उसका सत्यापन करा रही है।
एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि शासन के निर्देश पर जिले में अवैध रूप से निवास कर रहे रोहिंग्या और बांग्लादेशी घुसपैठियों समेत संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान कराने और उनका सत्यापन के लिए विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। इस अभियान के तहत जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में अस्थायी रूप से डेरा, टेंट, झुग्गी-झोपड़ियों में निवास कर रहे लोगों की गहनता से जांच की जा रही है।
इसी क्रम में रविवार को जिले भर की पुलिस ने 91 स्थानों पर चेकिंग करके 510 लोगों से पूछताछ की गई। इस दौरान 22 संदिग्ध व्यक्ति पाए गए। इनमें सबसे ज्यादा भमोरा के गांव सरदार नगर बल्लिया में सात और नवाबगंज थाना क्षेत्र के गांव ईध जागीर में छह संदिग्ध मिले हैं। सभी का सत्यापन किया जा रहा है।
TagsBareilly अवैध घुसपैठ जांच22 संदिग्धोंपहचान प्रक्रिया शुरूBareilly illegal intrusion investigation22 suspectsidentification process startedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





