उत्तर प्रदेश

ट्रेन से कटकर इन्वर्टर मिस्त्री की मौत

Admin Delhi 1
10 Dec 2022 5:53 PM IST
ट्रेन से कटकर इन्वर्टर मिस्त्री की मौत
x

बड़ौत: बड़का गांव में शुक्रवार की रात ट्रेन से कटकर इन्वर्टर मिस्त्री की मौत। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम को भेजा। बड़का गांव का रहने वाला संजय पुत्र कृष्णपाल इनवर्टर का मिस्त्री था। वह नगर में एक दुकान पर काम करता था। शुक्रवार की रात जब वह गांव जाने लगा तो उसकी बाइक खराब हो गई। उसने बाइक को ई—रिक्शा में रख कर गांव की ओर चल दिया।

गांव के नजदीक पहुंचकर संजय ई—रिक्शा से उतर गया और चालक से रिक्शा लेकर से घर जाने कहा। वह खुद रेलवे ट्रैक से होता हुआ पैदल अपने घर जाने लगा। इस दौरान पीछे से आ रही ट्रेन ने उसे रौंद दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

Next Story