उत्तर प्रदेश

नशीली कोल्ड ड्रिंक पिला नकदी और मोबाइल लूटा

Admin Delhi 1
2 Sept 2023 10:01 AM IST
नशीली कोल्ड ड्रिंक पिला नकदी और मोबाइल लूटा
x
मारपीट कर बाइक और नकदी लूटी

मेरठ: दिल्ली रोड स्थित संगम होटल के पास ई रिक्शा चालक ने सोफा सेट मेकर्स को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर हजारों की नकदी और मोबाइल लूट लिया. पीड़ित ने अज्ञात ई रिक्शा चालक के खिलाफ तहरीर दी है.

हस्तिनापुर निवासी मनीष भैंसाली बस स्टैंड पहुंचा. वहां से मोहिउद्दीनपुर जाने के लिए ई-रिक्शा पकड़ा. संगम होटल के पास ई-रिक्शा चालक ने दो कोल्ड ड्रिंक ली और एक कोल्ड ड्रिंक मनीष को दी. कोल्ड ड्रिंक पीने के बाद मनीष बेहोश हो गया. ई रिक्शा चालक उसको डबल रोड पर फेंक कर भाग गया. दोपहर मनीष ने खुद को सुभारती अस्पताल में पाया.वह परिजनों के साथ थाने पहुंचा और पुलिस को पूरी घटना बताई. उसने बताया की जेब में साढ़े पांच हजार रुपये, 27 हजार कीमत का मोबाइल व जरुरी कागजात थे.

मारपीट कर बाइक और नकदी लूटी

परतापुर में नौकरी की तलाश में आए युवक से तीन युवकों ने कंपनी दिखाने के बहाने उसके साथ मारपीट कर बाइक व नकदी लूट ली.

मुज़्ज़फ्फनगर के रई गांव निवासी रविश त्यागी शाम परतापुर इंडस्ट्रियल एरिया में नौकरी की तलाश में आया था. गगोल रोड स्थित कनोहर फैक्ट्री के पास उसे तीन युवक मिले. उसने युवकों से किसी फैक्ट्री में नौकरी की बात की. तीनों युवक उसके नौकरी लगवाने की बात कहकर अपने साथ ले गए. सुनसान जगह पर तीनों युवकों ने उसके साथ मारपीट की और उसकी बाइक व तीन हजार रुपये लूट लिए. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Next Story