- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- गर्मी से आंतों में...

x
फिरोजाबाद : उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में भयंकर उमस वाली गर्मी अब आंतों पर हमला कर रही है। डायरिया, लिवर सूजन और बुखार का प्रकोप भी लोगों को सता रहा है। पेट दर्द से मरीज परेशान हो रहे हैं, बीमार होने वालों में बच्चों की संख्या अधिक है। अस्पताल में आने वाले 40 फीसदी मरीज इस बीमारी से पीड़ित हैं।
बुधवार को अस्पताल की इमरजेंसी और वार्ड मरीजों से फुल रहे। वहीं, ओपीडी में भी मरीजों की भीड़ रही। फिजिशियन डॉ. वरुण कुमार गुप्ता ने बताया कि अस्पतालों की ओपीडी में आने मरीजों में से करीब 40 फीसदी मरीज पेट की समस्या लेकर पहुंच रहे हैं।
इन रोगियों की आंतों में संक्रमण हो रहा है और डायरिया की वजह से शरीर में पानी और नमक की कमी हो रही है। प्राइवेट अस्पतालों की इमरजेंसी में ऐसे 20-30 मरीज रोज भर्ती हो रहे हैं। डायरिया के बाद लिवर सूजन वाले मरीज भी बढ़े हैं। ऐसे अधिकांश मरीज बाहर के अस्पतालों में ही उपचार करा रहे हैं।
ऐसे करें बचाव
दो तीन घंटे बाहर रहना हो तो पानी साथ ले जाएं।
पानी खूब पीयें, शरीर में पानी की कमी न होने दें।
शिकंजी बनाकर पीयें तो बेहतर है।
बासी खाना न खाएं, सादा खाना लें।
पैक्ड खाना न लें, खुले बिक रहे खाद्य पदार्थ से बचें।
बच्चों को पहला दस्त होने के बाद ओआरएस घोल दें।
गर्मी बढ़ने से आंत के संक्रमण और डायरिया के मरीज बढ़े
गर्मी का प्रकोप बढ़ने के साथ ही आंत के संक्रमण और डायरिया के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। अस्पतालों में ऐसे मरीजों के लिए पर्याप्त दवाएं हैं। रोगियों की संख्या बढ़ने पर स्टाफ को सख्त निर्देश दिए गए हैं।
Tagsगर्मी आंतों संक्रमणडायरिया बढ़े मरीजIntestinal infectiondiarrhea increased in patientsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





