- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- अन्तर्राज्यीय तस्करों...
उत्तर प्रदेश
अन्तर्राज्यीय तस्करों को दबोचा, 63 किलो गांजे के साथ दो गिरफ्तार
Admin4
10 May 2023 3:57 PM GMT

x
कानपुर। शहर में तस्करी करके लाई जा रही गांजे की बड़ी खेप को क्राइम ब्रांच और महाराजपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने बरामद किया है। टीम ने दो अन्तर्राज्यीय गांजा तस्करों को गिरफ्तार करके उनके पास से भारी मात्रा में गांजा बरामद किया है। पकड़े गए अभियुक्तों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की।
पुलिस उपायुक्त पूर्वी कार्यालय में खुलासा करते हुए डीसीपी अपराध शिवाजी ने बताया कि अन्तर्राज्यीय गांजा तस्करों की पहचान अमन गिल उर्फ मंजीत सिंह उर्फ गोलू निवासी ए लालबंगला कालीबाड़ी थाना चकेरी और दूसरे अभियुक्त की पहचान हरप्रीत सिंह उर्फ राहुल गिल निवासी टुईला डुगरी गोलमुटी, गोलमुरी जमशेदपुर झारखंड के रूप में हुई है।
दोनों तस्करों के पास से 63 किलो 250 ग्राम अवैध गांजा बरामद कर गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार तस्करों के खिलाफ महाराजपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की। इस संयुक्त अभियान में गिरफ्तार करने वाली टीम को संयुक्त पुलिस आयुक्त आनंद प्रकाश तिवारी द्वारा पचास हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया। टीम के अनुसार दोनों तस्करों के पास से 31 पैकटों में गांजा, एक ट्रक व तीन मोबाइल बरामद किए गए हैं।
गिरफ्तार करने वाली टीम में महाराजपुर थानाध्यक्ष योगेश कुमार सिंह, स्वाट टीम प्रभारी अमित कुमार भड़ाना उप निरीक्षक मो आरिफ, जनार्दन प्रताप सिंह, सुनीत कुमार शर्मा, धीरेंद्र कुमार मिश्रा, हेड कां प्रदीप सिंह, शहवाज रामजस, लवकुश मिश्रा, प्रदीप कुमार, दिलीप कुमार, कां राहुल अग्रहरि, अजीत कुमार, मुस्ताक अहमद, जितेन्द्र कुमार, रोहित कुमार, चयन जादौन, मनोज कुमार शामिल रहे।
Tagsदिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBig news of the daycrime newspublic relation newscountrywide big newslatest newstoday

Admin4
Next Story