उत्तर प्रदेश

अंतराष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च को मनाया जाएगा, "हम होंगे कामयाब" थीम के माध्यम से किया जाएगा जागरूक

Admin Delhi 1
2 March 2023 12:16 PM GMT
अंतराष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च को मनाया जाएगा,  हम होंगे कामयाब थीम के माध्यम से किया जाएगा जागरूक
x

कुशीनगर: निदेशक महिला कल्याण उ०प्र० लखनऊ एवं सचिव महिला एवं बाल विकास मंत्रालय भारत सरकार नई दिल्ली के अर्द्ध शासकीय पत्र के अनुपालन में अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस विश्व स्तर पर महिलाओं द्वारा की गई उपलब्धियों का जश्न मनाने एवं लैंगिक समानता का आहवान करना है।

उक्त जानकारी जिला प्रोवेशन अधिकारी विनय कुमार ने दी है उन्होंने आगे कहा कि 08 मार्च को अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जायेगा तथा महिलाओं की उपलब्धियों की जश्न मनाकर अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर साप्ताहिक गतविधियों के अर्न्तगत "हम होंगे कामयाब" थीम के माध्यम से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जिसमें उ0प्र0 सरकार द्वारा बेटियों की सुरक्षा स्वास्थ शिक्षा कन्या भ्रूण हत्या आदि को लेकर विभिन्न योजनाओं एवं जागरूकता कार्यक्रमों का संचालन किया जाता है। जिसके सन्दर्भ में जनपद कुशीनगर के महिला कल्याण द्वारा निरन्तर जागरूकता किया जा रहा है। इसी क्रम में महिला कल्याण विभाग द्वारा बेटी बचाओं बेटी पढाओं योजना के अर्न्तगत जिला प्रोवेशन अधिकारी द्वारा किशोरीयों एवं महिलाओं से उनके स्वास्थ शिक्षा स्वच्छता आदि पर बात की तथा समझाया महिला साहस शक्ति क्षमता की प्रतिमूर्ति है।

इसी लिए महिलाओं को सबसे पहले मेरा सुरक्षा मेरा सम्मान पर विचार करना चाहिए जब नारी स्वयं न्यू मजबूत रखेगी तभी भविष्य की पिढी की नींव मजबूत रखेगी महिलाओं का अपने अधिकार के लिए आगे आना चाहिए किसी पर निर्भर नही रहना चाहिए, इसके अतिरिक्त जन्म लेने वाली बालिकाओं के माता पिता से बच्चियों का आवेदन मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना में आवेदन करने के लिए जागरूक किया और विभाग द्वारा चलाई जा रही समस्त योजनाओ मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना रानी लक्ष्मीबाई महिला सम्मान कोष निराश्रित महिला पेंशन योजना वन स्टाफ सेन्टर आदि के विषय में जानकारी दी गयी । इस कार्यक्रम में श्रीमती बन्दना जिला समन्वयक श्रीमती प्रिति सिंह जिला समन्वयक आदि महिलायें उपस्थित रही।

Next Story